HomeNationalदूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर-मरीजों के बीच लिए 7 फेरे

दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर-मरीजों के बीच लिए 7 फेरे

CNE DESK | कहते हैं विवाह सात जन्मों का रिश्ता होता है। कहा भी सही गया है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में। यहां गुरुवार को एक अनोखी शादी हुई।

ADVERTISEMENTSAd

यहां दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचा। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए हैं। जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है।

दरअसल, ये सब युवती की तबीयत बिगड़ने के चलते हुआ है। जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले के बैजलपुर की रहने वाली रश्मि उर्फ लक्ष्मी पिता अगरदास महंत की शादी सक्ती जिले के परसाडीह गांव निवासी राज उर्फ बंटी से तय हुई थी। दोनों की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। लेकिन कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई।

बड़ी आंत में था छेद

तबीयत बिगड़ने पर लड़की को शहर के श्री नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच करने पर पता चला कि रश्मि की बड़ी आंत में छेद है, डॉक्टरों ने कहा कि समय रहते अगर ऑपरेशन नहीं करवाया जाता है तो लड़की को दिक्कत हो सकती है।

इसके बाद लड़के वालों ने ही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। साथ ही तय तारीख यानि 20 अप्रैल को ही शादी कराने का फैसला किया। इसके बाद गुरुवार को दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया। जहां पूरे विधि विधान के साथ शादी हुई।

अस्पताल प्रबंधन को दिया धन्यवाद

परिजनों ने बताया कि हमने तारीख तय कर ली थी। आगे नहीं बढ़ा सकते थे। इसलिए ऐसा किया है। इस पूरे शुभ काम में अस्पताल प्रबंधन ने भी काफी सहयोग किया है। बताया गया है कि रश्मि घर पर ही रहती हैं। और पति खेती किसानी का काम करता है।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी से मिलीं हर-हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments