HomeUttarakhandAlmoraविद्यालय में नव प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, उपहार वितरित

विद्यालय में नव प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, उपहार वितरित

ADVERTISEMENTS

✒️ रा.प्रा.वि. कृष्ण दास साह में प्रवेशोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कृष्ण दास साह नरसिंह बाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ होने पर विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर तमाम बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने, संस्कारवान बनने तथा अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी प्रकाश रावत ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भविष्य में पुरस्कृत भी किया जाएगा। माता-पिता को बच्चों की शिक्षा और स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु आग्रह भी किया तथा विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास हेतु हरसंभव मदद करने के संबंध में अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जेआर बेरी व प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी प्रकाश रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका राजकीय जूनियर हाई स्कूल कृष्णदास डॉ. विद्या कर्नाटक द्वारा किया गया। इस मौके पर गौरव पंत, कल्पना साह, हेमा अलमिया, दीपा देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, पूनम आर्या, चम्पा टम्टा, गीता बाल्मिकी आदि शिक्षिकाएं, अभिभावक व गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज कक्षा एक में 01 बच्चे ने प्रवेश लिया। अंत में शोभा जोशी व प्रकाश रावत द्वारा तमाम बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments