HomeCrimeउत्तराखंड : पत्नी का गला घोटकर धारदार हथियार से काट डाला, पति...

उत्तराखंड : पत्नी का गला घोटकर धारदार हथियार से काट डाला, पति फरार

हरिद्वार समाचार | उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के मुताबिक हरिद्वार जिले के गाजीवाली स्थित रोशन धाम वाली गली निवासी कविता ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि जब वह अपने घर लौटी तो उसके घर के किराए पर दिए एक कमरे का कुंडा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो किराएदार महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में चोट के निशान देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुला कमरे की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को घटना में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष श्यमपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि घर में मिले दस्तावेज के मुताबिक मृतक का नाम 25 वर्षीय राधिका पत्नी जगत। पति जगत पंतदीप पार्किंग में चाय की दुकान लगाता हैं। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

उत्तराखंड दुःखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments