HomeAccidentउत्तराखंड: बिजली के खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 02 युवकों की...

उत्तराखंड: बिजली के खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 02 युवकों की मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के खंबे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना रुड़की की है। यहां झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक बाइक गत रात्रि बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में कोटवाल आलमपुर गांव के रहने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी सुभाष (23 वर्ष) और उसके दोस्त जॉनी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जॉनी बाइक चला रहा था, जबकि सुभाष पीछे बैठा था। यह लोग इकबालपुर की तरफ जा रहे थे। तभी झबरेड़ा थाना क्षेत्र के साबतवाली गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। फिर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई और यह भयानक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की अनुसार टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां रुड़की के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

खाई में गिरा ट्राला, परिचालक की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments