HomeAccidentगहरी खाई में जा गिरा पोकलैंड लेकर जा रहा ट्राला, 01 की...

गहरी खाई में जा गिरा पोकलैंड लेकर जा रहा ट्राला, 01 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd

👉 लालकुआं निवासी चालक घायल

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। बेतालघाट से खैरना को पोकलैंड मशीन लेकर आ रहा ट्राला घोडिया हल्सों के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन के परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक को भी चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात बेतालघाट राजस्व क्षेत्र में ट्राला संख्या यूके 04 सीए 5679 रामनगर से बेतालघाट होते हुए खैरना की ओर जा रहा था। जिसमें पोकलैंड मशीन रखी हुई थी।

रात्रि लगभग 9.30 बजे घोडिया हल्सों के पास ट्राला रोड से नीचे की ओर पलट गया। जिसके बाद पोकलैंड मशीन लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में ट्राले के कंडक्टर विक्की पुत्र चुरामन निवासी ग्राम मुड़िया हाफिज पोस्ट धोरा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली की मौत हो गई है। वहीं, चालक सूरज सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी हल्दुचौड़ लालकुआं को मामूली चोट है।

घायल का उपचार सीएचसी बेतालघाट में चल रहा है। राजस्व पुलिस बेतालघाट द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है।

Click 👉 यहां इंसानों का क्रूर रवैया बना रहा कुत्तों को खूंखार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments