HomeUttarakhandBageshwarबाबा बागनाथ की नगरी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक, भव्य स्वागत

बाबा बागनाथ की नगरी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक, भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बागेश्वर का पहला दौरा, बाइक रैली निकाली

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शशांक रावत आज पहली बार बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर पहुं पहुंचे। उनके यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया और फूलमालाएं पहनाते हुए स्वागत में भव्य बाइक रैली निकाली। इस मौके पर शशांक रावत ने कहा कि सीएम धामी ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाकर नकल माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यहां आयोजित रैली के माध्यम से शशांक रावत ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। साथ ही केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को अधिकाधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने आगामी लोक सभा और निकाय चुनावों में अभी से जुटने को कहा। उन्होंने कहा की पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में देश और राज्य लगातार प्रगति के पथ पर आगे बड़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री पूरन नगरकोटी, मनोज ओली, दीपक गस्याल, प्रकाश साह, घनश्याम जोशी, रमेश तिवारी, रवि रौतेला, कैलाश सिंह, नंदन सिंह, दयाल काण्डपाल , संजय परिहार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments