HomeUttarakhandNainitalMBPG कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने दर्ज कराया मुकदमा

MBPG कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने दर्ज कराया मुकदमा

हल्द्वानी समाचार | कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी (MBPG College Haldwani) की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है।

एमबीपीजी कॉलेज के एक छात्र ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में लिखी है, इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने मुखानी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखानी एसओ रमेश बोरा ने बताया छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने तहरीर में लिखा है कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी आरोपी छात्र के एक साथी मुकेश ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट की है।

जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है, ऐसे में रश्मि की सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कपकोट से हल्द्वानी जा रही टैक्सी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 07 घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments