रामनवमी पर यहां हुआ बड़ा हादसा – हवन कर रहे 25 लोग 40 फीट नीचे गिरे

0
इंदौर हादसे में 36 मौतें, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष-सचिव पर गैर इरादतन हत्या का केस

Madhya Pradesh News | मध्य प्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए।


ADVERTISEMENTS

पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है। 40 फीट गहरी बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है।

हवन के कारण मंदिर में भीड़ थी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज रामनवमी पर सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन चल रहा था कि इसी दौरान बावड़ी वाले हिस्से पर काफी भीड़ हो गई। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। करीब 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि, गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी।

मुख्यमंत्री रेस्क्यू की मॉनिटरिंग कर रहे

घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और एमवाय अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

पीएम ने सीएम को फोन कर जाने हालात

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उत्तराखंड कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी

ADVERTISEMENTS