HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : लाकडाउन में छिना रोजगार, अब सरकार देगी एक हजार...

हल्द्वानी न्यूज : लाकडाउन में छिना रोजगार, अब सरकार देगी एक हजार प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता, लेकिन पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

हल्द्वानी। लॉक डाउन के दौरान पर्यटन व्यवसाय से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों को एकमुश्त आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए समस्त पंजीकृत लोगों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के लाॅकडाउन के कारण देश-प्रदेश में पर्यटन उद्योग पर पड़े गंभीर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन उद्योग से प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े व्यक्तियों, इकाईयों, संस्थानों को राहत पहुचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा पर्यटन एवं अन्य सम्बन्धित विभागों में पंजीकृत व कार्यरत कर्मचारियों को एकमुश्त 1000 प्रति कार्मिक की दर से डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता वितरित की जायेगी। उन्होने बताया कि वीरचन्द्र गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल होम स्टे योजना से लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रथम क्वार्टर माह अप्रेल से माह जून 2020 के ऋण पर दिये जाने वाले ब्याज की प्रतिपूर्ति की जानी हैं। बंसल ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड नैनीताल, जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी,सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला साहसिक खेल अधिकारी को निर्देश दिये की वे अपने-अपने विभागों में पंजीकृत इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र योजित सम्बन्धितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments