HomeBreaking Newsउत्तराखंड आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार तैयारियां

उत्तराखंड आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार तैयारियां

CNE DESK, UTTARAKHAND/देश के गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च 2023 को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री ​अमित शाह का यह दौरा अहम है। अमित शाह हरिद्वार में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। यही कारण है कि हरिद्वार में सहकारिता विभाग प्रशासन के साथ मिलकर उनके स्वागत की तैयारी में जुटा है।

इधर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अमित शाह के दौरे को लेकर तमाम दिशा—निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री 31 मार्च को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में कई योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 31 मार्च, 2023 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता तमाम सहकारिता समितियों के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ भी करेंगे। समाचार लिखे जाने तक अमित शाह के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ​नहीं मिल पायी थी। जल्द ही अपडेट दिया जायेगा।

सुशील कुमार ने Dream11 से जीते एक करोड़ रुपए
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म | Rahul Parliament Membership Ended
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments