HomeUttarakhandAlmoraगुड्डू भोज ने लगा दी भाजपा सरकार पर आरोपों की झड़ी, दागे...

गुड्डू भोज ने लगा दी भाजपा सरकार पर आरोपों की झड़ी, दागे सवाल

ADVERTISEMENTS

देखिये वीडियो : क्या बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को अत्यंत निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि इस एक साल के पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही है।

गत दिवस यहां होटल शिखर के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में भोज ने भाजपा सरकार पर ढेरों सवाल दागे और तमाम आरोप लगा सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने भाजपा से पूरे एक साल का हिसाब जनता को देने को भी कहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पूरे साल में एक भी उपलब्धि नहीं

भोज ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर राज्य वासियों को गर्व हो। पूरे साल भाजपा ने केवल जनता को गुमराह करने, महंगाई, भ्रष्टाचार व बरोजगारी को बढ़ावा देने। गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों का उत्पीड़न करने के अतिरिक्त उनके कल्याण के लिए कोई भी काम नही किया है।

हत्याकांडों की गूंज से दहला उत्तराखंड

भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड, हेमा नेगी हत्याकांड, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चन्द्र हत्याकांड, केदार भंडारी तथा विपिन रावत हत्याकांड जैसी घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य सरकार के कई विभागों में हुए भर्ती घोटालों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार इस एक वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही है।

कांग्रेस ने जारी किया है यह श्वेत पत्र

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं पर राज्य सरकार की एक वर्ष की निम्न विफलताओं पर श्वेत पत्र जारी करने का निर्णय लिया –

  1. अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड, हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द्र हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी तथा विपिन रावत हत्याकाण्ड।
    अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में शामिल वीआईपी कौन ? सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण।
  2. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटला, लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटला, फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटला. सहकारिता भर्ती घोटाला पटवारी भर्ती घोटाला एवं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एस०राजू द्वारा अपने त्यागपत्र में आरोपित घोटाले में लिप्त सफेद पोश नेता कौन ?
  3. भर्ती घोटालों में आरोपित हाकम सिंह किस पार्टी का जिला पंचायत सदस्य एवं हरिद्वार के संजय धारीवाल तथा नितिन चौहान किस पार्टी के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री ?
  4. देहरादून में बेरोजगारों पर निर्मम लाठी चार्ज।
  5. प्रदेश भर में निर्माण सम्बन्धी कार्यों में खुलेआम कमीशनखोरी, निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में कमी तथा छोटे ठेकेदारो का शोषण।
  6. मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण की कोई नीति नही।
  7. प्रदेश में स्थापित लघु उद्योगो की बंदी एवं बड़े उद्योगों का पलायन रोकने में विफल।
  8. स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार गिरावट तथा पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवायें चौपट ।
  9. कोविड जांच एवं एनएच 74 जैसे घोटालों में कार्यवाही करने में असफल।
  10. जोशीमठ त्रासदी में प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं ठोस निर्णय लेने में विफल।
  11. कांग्रेस सरकार द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य के नाम से प्रस्तावित जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का नाम बदलने का उस पार्टी (भाजपा) द्वारा जो पडयंत्र जो सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करती है ।
  12. प्रदेश में खनन माफिया हावी खनन में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व की हानि।
  13. गन्ना किसानों का पिछला बकाया भुगतान न करना तथा समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं कर किसानों का शोषण ।
  14. पानी बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम जनता पर मंहगाई का बोझ डालना।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments