HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतना हिंदी प्रवक्ता को पड़ा भारी, निलंबित

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतना हिंदी प्रवक्ता को पड़ा भारी, निलंबित

उधम सिंह नगर | उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लापरवाही बरतना हिंदी प्रवक्ता को भारी पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ ने कहा कि लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer) यूएसनगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी कस्टोडियन के रूप में जीआईसी जोशी मझरा में लगाई थी। आरोप है कि हिंदी प्रवक्ता ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बीईओ आरएस नेगी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए हिंदी प्रवक्ता के निलंबन को सीईओ से अनुमोदन मांगा। सीईओ का अनुमोदन मिलने के बाद बीईओ ने हिंदी प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अद्भुत : मौसम अल्मोड़ा का ! तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन का शानदार नजारा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments