HomeUttarakhandAlmoraबदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, 08 से अधिक गांवों के वाशिंदों का...

बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, 08 से अधिक गांवों के वाशिंदों का प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विकास भवन से बेस अस्पताल तक मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा नवीनीकरण की मांग को लेकर आज आठ से अधिक गांवों के नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तय हुआ कि यदि इस मोटर मार्ग की दशा नहीं सुधरी तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधिकारियों का घेराव व आमरण अनशन भी किया जायेगा। इस मौके पर भावी आंदोलन को धार देने के लिए संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। विनय किरौला अध्यक्ष व प्रकाश चंद्र सचिव चुने गये।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदर्शन में 08 से अधिक गांवों से ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से गर-गूठ, भनार, रैखौली, रैलापाली, पहल, तलाड, बारी व सैनार के ग्रामीण शामिल थे। यह प्रदर्शन गर-गूठ में स्थि​त मोटर मार्ग में किया गया।

साल 2012 में काटी थी सड़क, आज उदासीनता का शिकार

प्रदर्शन के बाद शीला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अग्रिम रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 में कटा यह मोटर मार्ग सोलिंग, डामरीकरण के अभाव में अंतिम सांसे ले रहा है। अल्मोड़ा नगर के विस्तार व अल्मोड़ा में अर्थ व्यवस्था के बने नए केंद्र नवीन कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग जो न केवल मेडिकल कॉलेज, 12 से अधिक गांवों को बेस अस्पताल से जोडे़गा बल्कि एक नए आर्थिक जोन के रूप में विकसित होने की पूरी संभावना रखता हैा यह महत्वपूर्ण मार्ग उदासीन व्सवस्था का शिकार हो गया है। सड़क के कलमठ टूटे हुए हैं, हल्की सी बरसात में पूरा इलाका मुख्य धारा से कट जाता है।

अधिकारियों का करेंगे घेराव

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आर्थिक-सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मोटर मार्ग का पुनः नवीनीकरण, सोलिंग, डामरीकरण व कलमठ का निर्माण बरसात से पहले नही किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगेा जिसमें धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधिकारियों का घेराव व आमरण अनशन भी शुरू होगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला ने बताया कि कल 20 मार्च 2023 को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मोटर मार्ग में डामरीकरण को लेकर 10 से अधिक गावों के ग्रामीण संघर्ष समिति के नेतृत्व में वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क के डामरीकरण के अतिरिक्त सड़क के आस-पास के सभी गांवों में गैस का ट्रक भी नियमित रूप से आना चाहिए।

संघर्ष समिति का गठन, किरौला अध्यक्ष

इस आंदोलन की सफलता व रणनीति निर्माण के लिए एक सड़क निर्माण समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनय किरौला, उपाध्यक्ष महेश कुमार ग्राम प्रधान गर-गूठ व सचिव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र चुने गये। इसके अलावा संयुक्त सचिव चंद्र शेखर, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार सचिव पान सिंह, संगठन मंत्री रूप सिंह चुने गये। कार्यकारिणी सदस्य मंडल में शीला उप्रेती, चंद्रा बिष्ट, सुंदर सिंह, हरीश लाल, गणेश लाल, नंदा बिष्ट, गीता जोशी, कैलाश जोशी, महेश जोशी, विजय जोशी, जगदीश जोशी, किशन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, गीता बिष्ट को शामिल किया गया।

सड़क मार्ग को लेकर गर गूंठ में प्रदर्शन करते ग्रामीण

प्रदर्शन में शामिल लोग

प्रदर्शन में डॉ. शिव दत्त शर्मा, कमलेश जोशी, गणेश लाल, रूप सिंह, श्याम सिंह, गौरव बिष्ट, प्रकाश सिंह, पान सिंह, कमल बिष्ट, बलवंत बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, गोविंद सिंह, राजेन्द्र सिंह, चंद्र शेखर, पूरन सिंह, विक्रम सिंह, रविन्द्र किशोर मेहरा, दीवान सिंह परिहार, मुकेश कुमार, चांदनी बिष्ट, गीता बिष्ट, सावित्री बिष्ट, श्याम सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

सोच संस्था ने लिया यह संकल्प

उत्तराखंड में मौसम बदला- पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश का येलो अलर्ट जारी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments