HomeBreaking NewsVirat Kohli : विराट कोहली ने अहमदाबाद में बनाया रिकार्ड, जड़ी सेंचुरी

Virat Kohli : विराट कोहली ने अहमदाबाद में बनाया रिकार्ड, जड़ी सेंचुरी

ADVERTISEMENTS

The Man, The Celebration Virat Kohli : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने तो गजब ढ़ा दिया है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे अहमदाबाद टेस्ट में कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। पूरे साढ़े तीन साल के बाद विराट ने test cricket में कोई सेंचुरी जड़ी है।

India vs Australia Test : विराट कोहली का यह शतक बहुप्रतीक्षित था। उनका हर प्रशंसक इसका लंबे समय से इंतजार कर रहा था। आखिरकार विराट ने अपने चाहने वालों का दिल जीत ही लिया। हर कोई ताली बाजा उनका अभिनंदन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि Ahmedabad Test में Team India के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना जो शतक पूरा किया है, वह टेस्ट करियर में उनका 28वां शतक है। इस शतक के साथ 03 साल से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है।

याद दिला दें कि बल्लेबाज विराट के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में निकला था। Australia के खिलाफ टीम इंडिया एक बड़े मूव का इंतजार कर रही थी। जिसे विराट कोहली ने सेंचुरी के रूप में पूरा किया है।

सबके चेहते कोहली ने आखिरी बार टेस्ट में सेंचुरी गत November 22, 2019 को बनाई थी। उस समय बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी। कहा जा सकता है कि क्रिकेटर कोहली ने 1205 दिनों के बाद टेस्ट सेंचुरी पूरी की है। बीसीसीआई ने बाकायदा अपने ट्वीट में लिखा है The Man. The Celebration. Take a bow.

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Virat Kohli twitter

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments