HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : होली खेल छोटे ने दी जान, सदमे में बड़े भाई...

हल्द्वानी : होली खेल छोटे ने दी जान, सदमे में बड़े भाई की भी हार्ट अटैक से मौत

Haldwani News| होली में हुए हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही है। जहां हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में छोटे भाई ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर सुनकर सदमे में आए बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ गया और उसने भी दम तोड़ दिया। दो भाइयों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी अरुण कुमार (बब्लू) रिक्शा चालक था। बुधवार को उसने दोस्तों के साथ दिनभर होली खेली। इसके बाद घर पहुंचा और घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। स्वजन ने उसके गले में होली के रंग का लाल निशान देख फंदा लगाकर जान देने की बात कही।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहर से होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान अरुण का बड़ा भाई अनिल उर्फ अन्नू होली मनाने के लिए अपने गांव फरीदपुर (उप्र) गया था। छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर उसे झटका लग गया। फरीदपुर से हल्द्वानी लौटते समय दिल का दौरा पड़ गया। अनिल को बहेड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो भाईयों की मौत से स्वजन में कोहराम

होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि अरुण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में हुआ। दूसरे के शव का पोस्टमार्टम बहेड़ी में ही किया गया।

Bageshwar: असंतुलित होकर गिरा ग्रामीण, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments