HomeBreaking News​दिल्ली से चुराई कार, अल्मोड़ा चले थे बेचने, चढ़ गये पुलिस के...

​दिल्ली से चुराई कार, अल्मोड़ा चले थे बेचने, चढ़ गये पुलिस के हत्थे

➡️ बस एक गलती की वजह से धरे गए शातिर कार चोर

➡️ बड़े ही नाटकीय ढंग से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं/हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं सोमेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के सुभाषनगर बैरियर के पास मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान किच्छा की ओर से एक सफेद रंग की इको कार्गो वैन DL- 1LR— 8761 आती हुई दिखाई दी। इको कार्गो वेन को टीम द्वारा हाथ देकर रुकने का इशारा किया। तभी कार के बैरियर पर रुकते ही चालक की बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति दरवाजा खोलकर भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में दिया अपना परिचय

चालक को कार से नीचे उतार कर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम नरेश चौहान पुत्र जगत सिंह चौहान उम्र 21 साल बताया। बताया कि वह कुछ समय से नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के जैन कालोनी पार्ट नंबर-3 में रह रहा है। जबकि उसका मूल निवास उत्तराखंड के टिहरी जिले के थत्यूड़ क्षेत्र धनोल्टी है। वहीं, गाड़ी से उतर कर भागने वाले युवक से पूछताछ की गई तो अपना नाम हेमंत बिष्ट पुत्र नंदा बल्लभ बिष्ट बताया उम्र 26 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा के सामेश्वर के चनौदा गांव का रहने वाला बताया।

पुलिस के सामने खोल दिया पूरा राज

पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि दिनांक 16 या 17 फरवरी 2023 की रात को मटियाला द्वारिका नियर सेक्टर 03 के पास एक सफेद रंग की ईको कारगो वैन सड़क के किनारे पर खड़ी देखी, चाबी गाड़ी में ही लगी थी। जब उन्होंने गाडी़ स्टार्ट करके देखी तो वह चल पड़ी। फिर उन्होंने गाड़ी को चोरी कर द्वारिका सेक्टर-04 में रात करीब 11 बजे अंधेरे में ले जाकर सर्विस रोड के किनारे खड़ा कर दिया। आज यह दोनों मौका देखकर इस गाड़ी को बेचने के लिए अल्मोड़ा ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर उन्हें लगा कि शायद पुलिस जान गई है कि यह गाड़ी चोरी की है इसलिए हम पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पकड़े गये।

पुलिस ने कार के वास्तवितक मालिक का लगाया पता

कार के बारे मे जानकारी करने पर कार दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र डी वेस्ट के ग्राउंड फ्लोर के०एच० 99/24 में रहने वाले बबलू प्रसाद की पत्नी सीमा देवी के नाम है। गाड़ी पिंकी चौधरी कालोनी, नोर्थ दिल्ली- 110084 के नाम पंजीकृत है। कार मारुति सुजुकी का वर्ष 2012 माडल है। वाहन से बरामद चेक पोस्ट टैक्स ई रिसिप्ट को चेक करने पर वाहन स्वामी सीमा देवी के नाम से एक ₹50 की पर्ची कटी है| जिस पर वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर अंकित है, मोबाइल पर संपर्क करके जानकारी करने पर अंकित नामक व्यक्ति ने बताया कि यह गाड़ी उसकी भाभी सीमा देवी के नाम पंजीकृत है। जो दिनांक 17 फरवरी 2023 को मटियाला द्वारका दिल्ली से चोरी हो गई थी। जिसकी प्राथमिकी उसकी भाभी द्वारा 17 फरवरी को ही थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली में दर्ज कराई है। थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली से संपर्क किया गया तो यह जानकारी सही पाई गई कि यह वाहन थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली की चोरी से संबंधित है।

पुरस्कृत होगी पुलिस टीम

पुलिस टीम में एसआई सोमेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी हल्दुचौड़), कांस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल, कांस्टेबल सुरेश प्रसाद कांस्टेबल आनंद पुरी व तरुण मेहता शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने टीम को 01 हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments