HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों...

लालकुआं : पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में कोहराम

लालकुआं| यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के अंतर्गत डौबी फील्ड के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के अंतर्गत डौबी फील्ड के पास नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने हड़कंप मच गया। यहां मैदान में खेल रहे बच्चों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित पुलिस टीम ने शव पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

युवक की पहचान लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी 19 वर्षीय पवन बत्रा पुत्र रमेश चंद्र बत्रा के रूप में हुई है। रमेश चंद्र बत्रा वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

युवक की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी की सड़कों पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उतरे हजारों सरकारी कर्मचारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments