HomeAccidentमोटाहल्दू ब्रेकिंग: सिमकार्ड ने खोल दिया बेरीपड़ाव में नहर में मिले शव...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग: सिमकार्ड ने खोल दिया बेरीपड़ाव में नहर में मिले शव का राज… कौन है मरने वाला

मोटाहल्दू। बेरीपड़ाव में सुबह नौ बजे नहर के मुहाने पर एक अज्ञात शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। लोगों को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। लालाकुआं कोतवाली से एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और उकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस को मृृतक की जेब में एक आधार कार्ड व मोबाइल फोन मिला।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पानी में भीगने के कारण मोबाइल बंद हो चुका था लेकिन पुलिस ने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकाल कर दूसरे फोन पर लगाया। तो पता चला कि यह नंबर खटीक फार्म हल्द्वानी निवासी अली अहमद का है। लेकिन उसकी जेब से मिले आधार कारर्ड में उसका पता छतरपुर मध्यप्रदेश का लिखा है। बताया गया है कि वह कई दिनों से यहीं रह रहा था। एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया है इसके बाद उसका पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments