HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : पर्यटकों को लेकर आया गाइड नदी में बहा, सर्च...

बिग ब्रेकिंग : पर्यटकों को लेकर आया गाइड नदी में बहा, सर्च आपरेशन शुरू

सीएनई रिपोर्टर/लखनऊ से पर्यटकों के दल को लेकर उत्तराखंड के ऋषिकेश आया एक टूरिस्ट गाइड यहां नहाते वक्त गंगा की तेज जलधारा में बह कर लापता हो गया है। उसकी ढूंढ-खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यूपी के लखनऊ से 23 साल का टूरिस्ट गाइड ईशान पर्यटकों के दल को उत्तराखंड के ऋषिकेश लेकर आया था। यह एक धार्मिक पर्यटन यात्रा थी। इस दौरान उसके साथ आए पर्यटकों ने गंगा नदी के मुहाने पर घूमने का मन बनाया।

जिस पर टूरिस्ट गाइड ईशान ने कहा कि जब तक पर्यटक नदी किनारे घूमते हैं वह नहा लेगा। इस बीच जैसे ही वह गंगा में उतरा उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा। यह देख वहां मौजूद पर्यटक चिल्लाने लगे लेकर तब तक वह नदी में कहीं ओझल हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इधर SDRF ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता हुआ ईशान तपोवन स्थित एक कॉटेज में रहता है। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी था।

सास के हुक्म से गांजा बेच रही थी बहू, गिरफ्तार

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments