HomeBreaking Newsबारात में खूब धूम—धड़ाका और पहुंच गई पुलिस, 15 हजार का काटा...

बारात में खूब धूम—धड़ाका और पहुंच गई पुलिस, 15 हजार का काटा चालान

ADVERTISEMENTS

✒️ नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र का मामला

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल, यहां एक बारात में देर रात तक जबर्दस्त धूम—धड़ाका व जश्न का माहौल पुलिस के पहुंचते ही किरकिरी में बदल गया। बारात के जोश के चलते नियम की परवाह ही नहीं की। नियम तोड़ने पर पुलिस ने बारात पक्ष व बैंड स्वामी का कुल 15 हजार रुपये चालान काटा। मामला तल्लीताल क्षेत्र का है।

हुआ यूं कि गत रात्रि तल्लीताल में धर्मशाला से एक बारात निकली और धूम धड़ाके के साथ लगभग 11 बजे होटल सिटीजन तरफ बढ़ी। इसमें बाराती बैंड बाजों के धूम-धड़ाके के बीच के नाचते—थिरकते जा रहे थे। इस जश्न के चलते नियम की परवाह किसी को नहीं रही। दूसरी तरफ देर रात्रि तक शोरगुल व बैंड धुन की उंची आवाज से आसपास के लोग आजिज आ गए। कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दी और शोरगुल बंद कराने का अनुरोध किया। यह भनक लगते ही रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंड—बाजा बंद कराया।

अल्मोड़ा में दहक रहे जंगल, वन संपदा को भारी नुकसान

पुलिस ने उन्हें समझाया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक रात 10 बजे पश्चात कहीं भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है और बैंड मास्टर व बारातियों ने इस प्रतिबंध का उलंघन किया है। इससे बैंड मास्टर व बारात के मुखिया की काफी किरकिरी हो गई। पुलिस ने बहेड़ी के बैंड स्वामी रईस अहमद व बारात के मुखिया धोबीघाट, तल्लीताल निवासी रोहित चौधरी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जिसमें बैंड स्वामी का 05 हजार रुपये तथा बारात के मुखिया का 10 हजार रुपये का चालान काटा।

प्रेमी ने ही कर दी प्रेमिका की निर्मम हत्या

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments