HomeUttarakhandNainitalधरोहरों को किया जायेगा संरक्षित : कमिश्नर दीपक रावत

धरोहरों को किया जायेगा संरक्षित : कमिश्नर दीपक रावत

हल्द्वानी| कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार देर सायं रानीबाग स्थित हिमालयन सोसाइटी फार हैरिटेज आर्ट कन्जर्वेशन (हिमसा) का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 1874 ब्रिटिशकालीन कुमाऊ एवं गढ़वाल का मानचित्र, नैनीताल शहर के वर्ष 1899 के मानचित्र के साथ ही जनपद अल्मोड़ा का वर्ष 1965 के मानचित्र काफी जीणशीर्ण अवस्था में कमिश्नरी में रखे गये थे। उनके द्वारा इन ब्रिटिश कालीन मानचित्रों को हिमसा रानीबाग में रिस्टोर हेतु भेजा गया। हिमसा द्वारा इन मानचित्रों को रिस्टोर किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आयुक्त ने कहा कि ब्रिटिश कालीन रिकार्ड/मानचित्र आने वाली पीढ़ी के लोगों के लिए रिसर्च के लिए लाभदायक होंगे। उन्होंनें कहा राजस्व के साथ ही प्रशासन को इससे मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा वर्तमान में यहां नेशनल मिशन एवं रतन टाटा प्रोजेक्ट कोर्स चलाये जा रहे है। इससे जहां रोजगार मुहैया होगा वही आने वाली पीढ़ी को हैरिटेज में रिसर्च करने की अनुभूति मिलेगी। इस अवसर पर हिमसा के सिद्वार्थ एवं अशीष साह उपस्थित थे।

स्कूली बच्चों के काम की खबर – कक्षा 6 से 11 तक की गृह परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments