सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रानीखेत थाना पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी करामतुल्ला निवासी सरना गार्डन, रानीखेत को आज गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी पुलिस टीम में एसएसआई सुनील बिष्ट व हेड कानि. योगेन्द्र प्रकाश शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
इसके अलावा कोतवाली रानीखेत अंतर्गत प्रभारी चौकी मजखाली मोहन सिंह सौन ने चेकिंग के दौरान डंपर संख्या-UK 04-CA 7823 को चेक किया, तो पाया कि वाहन में अवैध रूप से पत्थर परिवहन किया जा रहा है। इस पर वाहन को अवैध रूप से पत्थर परिवहन करने पर मौके पर सीज किया गया।