HomeAgricultureअल्मोड़ा : ट्रक जे जा भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक...

अल्मोड़ा : ट्रक जे जा भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां अयारपानी क्षेत्र में एक बाइक व ट्रक की आमने-साने की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार युवती गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को दोपहर के समय ताकुला क्षेत्र अंतर्गत अयारपानी में गैराड़ मंदिर से करीब दो से ढ़ाई किमी आगे एक बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार युवती गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि यह बाइक संख्या यूके 01डी 1557 बागेश्वर की ओर से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिर पर हेलमेट पहने होने के बावूद उसकी जान नहीं बच पाई। घायल युवती को भी गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल बजेठा, पुत्र मोहन बजेठा निवासी सल्ला गांव, भैंसियाछाना के रूप में हुई है।

इधर चिकित्सकों के अनुसार घायल युवती को जिला अस्पताल से बेस के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है तथा हल्द्वाने रेफर करने की नौबत आ सकती है। समाचार लिखे जाने तक युवती के विषय में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments