HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : स्टोन क्रेशर पर दो करोड़ से अधिक जुर्माना, कंट्रोल रूम...

हल्द्वानी : स्टोन क्रेशर पर दो करोड़ से अधिक जुर्माना, कंट्रोल रूम भी सील

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| खनन विभाग की टीम ने मोटाहल्दू स्थित सुभाष स्टोन इंडस्ट्रीज पर औचक छापामारी की। छापेमारी के दौरान टीम को स्टोन क्रेशर के अंदर अवैध रूप से गड्ढा खुदा मिला। इस पर टीम ने सुभाष स्टोन इंडस्ट्रीज पर अवैध रूप से खड्डा कर उप खनिज चोरी करने के आरोप में दो करोड़ 42 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही स्टोन क्रेशर के कंट्रोल रूम को भी सीज कर दिया है।

उप निदेशक भूतत्व खनिज राजपाल लेघा ने बताया कि, बीते दिनों शिकायत मिलने के बाद ग्राम बच्चीपुर मोटाहल्दू के सुभाष स्टोन क्रेशर के उत्तर पश्चिमी कोने में किए गए गड्ढे की जब संयुक्त टीम ने पैमाइश की तो वहां पर 24570 घन मीटर पर उप खनिज का उत्खनन किया गया जो कि उत्तराखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की नियमावली 20-21 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 23 सी का उल्लंघन है जिस पर टीम ने खोदे गए गड्ढे पर स्वेल फैक्टर 1.6 लगाने के बाद 39.312 घन मीटर कुल 8.64.864 कुंटल उप खनिज का अवैध खनन किया पाया जिस पर वर्तमान में प्रचलित रॉयल्टी दर के अनुसार 4 गुना अर्थात 2 करोड़ 42 लाख 16192 रुपए की धनराशि आरोपित की गई संयुक्त टीम ने स्टोन क्रेशर के प्रतिनिधि की उपस्थिति में क्रेशर के कंट्रोल उनको सीज कर दिया तथा जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।

Haldwani News : उम्र महज 23 साल, मुखानी का युवक चेन स्नेचिंग में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments