HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/गरमपानी: विस अध्यक्षा ऋतु खंडूरी का जोरदार स्वागत, कही यह बात

अल्मोड़ा/गरमपानी: विस अध्यक्षा ऋतु खंडूरी का जोरदार स्वागत, कही यह बात

ADVERTISEMENTS

✒️ कैंची धाम के दर्शन के बाद पहुंची अल्मोड़ा के सर्किट हाऊस

✒️ ”पहले कोटिया कमेटी की रिपोर्ट पढ़ें, फिर हमसे पूछें सवाल”

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने साल 2000 से 2014 में हुई विधानसभा नियुक्तियों के हटाए गए कार्मिकों के विषय में कहा कि कोटिया कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट में डाल दी गई है। सभी उसको पढ़, देख व समझ सकते हैं। पहले रिपोर्ट को पढ़ें फिर हमसे पूछें कि हमें क्या करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।

Uttarakhand Legislative Assembly Speaker Ritu Khanduri

उल्लेखनीय है कि ऋतु खंडूरी आज दोपहर के समय अल्मोड़ा के सर्किट हाऊस पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व आज उन्होंने नैनीताल जनपद में नीब करोली महाराज के आश्रम एवं विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन भी किए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का भाजपा गरमपानी मंडल की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह बिष्ट, दलीप सिंह बोहरा, यशपाल आर्य, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, उमेश बर्गली, नारायण सिंह बिष्ट, दिवान जलाल, नंदन सिंह जलाल, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, एसडीएम पारितोष वर्मा, मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यु आदि उपस्थित थे।

इधर अल्मोड़ा के सर्किट हाऊस में मीडिया कर्मियों से वार्ता में उन्होंने अपने नैनीताल जनपद के भ्रमण को लेकर बताया कि उनका परिवार पाषाण देवी को बहुत मानता है और वह उनका नैनिहाल भी है। करोना के कारण व बाद में अन्य कारणों से वह नैनीताल नहीं पहुंच पाईं, लेकिन इसे माता का बुलावा ही कहा जायेगा कि वह आज यहां पहुंच गयीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ भी उन्होंने मुलाकात की। यह कुल मिलाकर एक एक अच्छा ट्रिप रहा है।

अल्मोड़ा में भी उन्होंने आम जनता से संपर्क किया है। विधानसभा कार्मिकों की नियुक्ति के संदर्भ में उन्होंने यही कहा कि यह मामला न्यायालय का है। अतएव इस पर वह अधिक टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह पूरी रिपोर्ट वेवसाइट पर डाल दी गई है। जिसका कोई भी व्यक्ति अध्ययन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां आकार वें अच्छा महसूस कर रही हैं। यहां जिलाधिकारी वंदना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। बजट सत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा और विधानसभा सचिवालय इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष अमित शाह ‘मोनू’, मनीष जोशी समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments