HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 174 मामलों के साथ 4276 हुई कुल संक्रमितों की...

ब्रेकिंग न्यूज : 174 मामलों के साथ 4276 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, दून में 50, यूएस नगर में 45, नैनीताल में 36, अल्मोड़ा में सात और पिथौरागढ़ में तीन कोरोना पाजिटिव मिले

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का आज का हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 174 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल सं​क्रमितों की संख्या 4276 हो गई है। आज स्वास्थ्य लाभ के बाद साठ लोगों को घर भेजा गया। अब भी प्रदेश में 1108 लोग अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।
आज सबसे ज्यादा केस देहरादून में आए हैं। जिनमें से पंद्रह स्थानीय संक्रमण शिकार हुए हैं और इनमें से दस आर्मी के जवान हैं। एक हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित पाया गया है। नौ प्रवासी लोग सं​क्रमित पाए गए हैं। 25 केसों की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
उधम सिंह नगर में आज 45 केस पाजिटिव मिले हैं। इनमें 6 हेल्थ केयर वर्कर हैं। 12 लोग स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। 27 केसों की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
नैनीताल में आज 36 कोरोना के नए मामले डिटेक्ट हुए। इनमें 2 स्थानीय संक्रमण के शिकार हुए हैं। एक प्रवासी है। दो मामले गर्भवती महिलाओं के हैं। 29 केसों की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
हरिद्वार में आज 27 केस सामने आए हैं। इन सभी मामलों की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
अल्मोड़ा में आज सात मामले आए हैं। इनमें तीन प्रवासी ​हैं। एक हेल्थ केयर वर्कर हैं। 3 केसों की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में तीन—तीन मामले सामने आए हैं। पिथौरागढ़ में एक स्थानीय संक्रमण का शिकार हुआ है। एक केस की हेल्थ विभाग के पास अभी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। जबकि एक दिल्ली से लौटा प्रवासी भी संक्रमित पायया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments