HomeUttarakhandBageshwarबड़ी खबर : उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे के शव मिलने से...

बड़ी खबर : उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर| उत्तराखंड का बागेश्वर जिला दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। यहां तहसील के पिंगलों क्षेत्र में एक ही स्थान पर दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई है। संभावना जताई जा रही है कि वह मां-बेटा हो सकते हैं। घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान

मिली जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के तहसील के पिंगलों क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग नौ वर्षीय बालक का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है।

बताया कि अज्ञात दोनों शव मां-बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है। शीघ्र ही महिला और बालक की शिनाख्त होगी और उनके हत्यारों का पता चल जाएगा।

घटना के बाद पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार वर्मा और सीओ शिवराज सिंह राणा भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। उन्होंने कहा कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 देशों में तबाही; 521 मौतें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments