HomeAccidentAccident , अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे : हल्द्वानी जा रहा गैस का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Accident , अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे : हल्द्वानी जा रहा गैस का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS

✒️ सड़क से नीचे जा गिरा बागेश्वर से आ रहा केंटर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आज दो बड़े हादसे हो गए। जहां एक गैस से भरा ट्रक चमडिया के पास सड़क पर ही पलट गया, वहीं एक अन्य कैंटर दोपाखी के पास भी बागेश्वर से ही खनन सामग्री लेकर आ रहा कैंटर सड़क से नीचे जा गिरा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमडिया के पास बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रहा गैस से भरा ट्रक अचानक पलट गया। जिसमें चालक को चोटें आई। उसे अन्य चालकों व स्थानीय चालकों की मदद से सुरक्षित सड़क पर पलटे ट्रक से बाहर निकाला गया। खैरना पुलिस चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार व अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने ट्रक चालक की जान बचाने पर स्थानीय लोगों का धन्यवाद अदा किया।

वहीं, बागेश्वर से ही खनन लेकर जा एक ट्रक दोपाखी के पास नदी में जा गिरा। इस भयानक हादसे में भी बाल-बाल चालक की जान बच गई। इधर खैरना पुलिस पहुंची व वाहन चालक का मेडिकल करवाया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।

चोर को इतना पीटा कि हो गई मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments