HomeUttarakhandBageshwarBreaking: एंबुलेंस से अस्पताल रवाना हुई कि 100 मीटर दूरी पर हो...

Breaking: एंबुलेंस से अस्पताल रवाना हुई कि 100 मीटर दूरी पर हो गया प्रसव

— जच्चा—बच्चा स्वस्थ, एंबुलेंस स्टाफ ने दोनों को सुरक्षित पहुंचाया घर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रसव के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई जा रही एक प्रसूता का प्रसव आधे रास्ते में ही हो गया। सौभाग्य से दोनों जज्जा-बच्चा स्वस्थ्य हैं और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

काफलीगैर तहसील के करासीबूंगा गांव निवासी 24 वर्षीय सोनिया पत्नी दर्शन कुमार में रात लगभग 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आधी रात में उन्होंने 108 को फोन पर सूचना दी। एंबुलेंस लगभग 01 घंटे बाद पहुंची। प्रसूता को एंबुलेंस में चढ़ा कर जिला अस्पताल लाया जा रहा था। घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर तय की थी। प्रसूता को तेज दर्ज हुआ और एंबुलेंस में ही नवजात ने जन्म लिया। ईएमटी सचिन कुमार और हरीश उप्रेती ने बताया कि प्रसूता की नार्मल डिलीवरी कराई गई। नवजात ने रात 12.25 बजे जन्म लिया। उसके बाद जज्जा-बच्चा दोनों को एंबुलेंस में ही उपचार दिया गया। उन्हें जिला अस्पताल लाने के बजाए घर छोड़ दिया है। प्रसूता के स्वजनों ने उनका आभार व्यक्त किया है।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा में छाए संकट के बादल, जानिए क्यों

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments