HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : पूर्व प्रधान ने पुलिस कर्मियों व एसपीओज को बांटी...

किच्छा न्यूज : पूर्व प्रधान ने पुलिस कर्मियों व एसपीओज को बांटी टार्च

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा । कोतवाली अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष तथा पूर्व ग्राम प्रधान परविंदर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा में लगे पुलिस सुरक्षा प्रहरी एसपीओ व पुलिसकर्मियों को टॉर्च भेंट करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चौकी पर तैनात 25 पुलिसकर्मियों तथा एसपीओ कर्मियों को टॉर्च वितरित की गई। भाजपा नेता तथा पूर्व ग्राम प्रधान परविंदर सिंह ने कहा कि करोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस टीम तथा एसपीओ को दिन रात ग्रामीण क्षेत्रों में जाना पड़ता है, ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा होने के कारण पुलिसकर्मियों तथा सुरक्षा में लगे एसपीओ कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इस दौरान उन्होंने एसपीओ ड्यूटी में तैनात सतीश जोशी , सुखबीर सिंह , इंदर सिंह , अजय सिंह , अख्तर अली, जुगनू , विनय सिंह, योगेंद्र कुमार , लक्ष्मण सिंह, गगनदीप , मनजिंदर सिंह, रछपाल सिंह , शंभू प्रसाद, पिंटू , रवि प्रसाद , शराफत अली , गुरजीत सिंह, मुकेश कुमार आदि को टॉर्च भेंट की। इस मौके पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने पूर्व ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास कर जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है । इस अवसर पर कार्यक्रम में दो दर्जन एसपीओ सहित कांo सुबोध रावल , कांo रंजीत सिंह, कांo आशीष जोशी , कांo प्रदीप कुमार , गणेश सिंह आदि मौजूद थे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments