HomeBreaking News​रुपयों से भरा बैग देख रिक्शे वाले की डोल गई नियत, अब...

​रुपयों से भरा बैग देख रिक्शे वाले की डोल गई नियत, अब जेल की हवा खायेगा

ADVERTISEMENTS

✒️ महज 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मुखानी चौराहे के पास से एक व्यक्ति का 30 से अधिक ​रुपयों, जरूरी दस्तावेजा आदि से भरा बैग लेकर चंपत हुआ रिक्शा वाला महज 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे चुराए गए सामान की बरामदगी हो गई है।

दरअसल पुलिस शिकायतकर्ता सूरज पूरी द्वारा लिखित रूप से थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उसने एक रिक्शा हायर किया था। जिसमें एक काले रंग का बैग भी रखा था। बैग में वादी के अपने कपड़े, व्यक्तिगत दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड विजा कार्ड व 30 हजार से अधिक धनराशि रखी थी।

शिकायतकर्ता, उक्त रिक्शे वाले को सड़क पर खड़ा करके अपना दूसरा सामान लेने के लिए गया तो देखा कि रिक्शा वाला रिक्शे में रखे बैग को लेकर फरार हो गया है। जिस पर उनके होश फख्ता हो गई। फिर उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का निर्णय लिया।

पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह के सुपुर्द की। इसके बाद चोरी हुए सामान से भरे बैग की बरामदगी हेतु हरबंस सिंह (एसपी सिटी हल्द्वानी), भूपेंद्र सिंह धोनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण में रमेश बोरा (थानाध्यक्ष मुखानी) के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह द्वारा मय टीम के घटनास्थल के आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण, रिक्शा चालकों के बयान, मुखबिर की सूचना तथा विभिन्न साक्ष्य के आधार जांच की।

इसके बाद उक्त रुपयों, दस्तावेजों व कपड़ों से भरे बैग की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले रिक्शे वाले का पुलिस को सुराग लग गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी लल्लन शर्मा उर्फ लालन पुत्र स्व. मेवाराम निवासी ग्राम व डाकखाना शाहगंज, थाना रोजा जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 47 वर्ष को चौधरी कॉलोनी हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल चंदन सिंह नेगी शामिल थे।

फेसबुक लाइव में मिली शिकायत, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments