HomeBreaking Newsसितारगंज न्यूज : क्रशर मालिकों ने बना लिए अस्थाई पुल, बैगुल नदी...

सितारगंज न्यूज : क्रशर मालिकों ने बना लिए अस्थाई पुल, बैगुल नदी का पानी बरुवाबाग के खेतों में भरा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
बरूवाबाग गांव स्थित स्टोन क्रेशर मालिकों ने अपने वाहनों के आवगमन के लिए बैगुल नदी पर अस्थाई पुल बना लिए हैं। जिससे नदी का पानी अवरूद्ध हो गया। नदी का पानी आस पास की खेती वाली भूमि पर बह रहा है। जिससे इलाकों के किसानों की फसल चौपट हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार ने कहा है कि स्टोन क्रेशरों को नोटिस भेजे जाएंगे।


जानकारी के अनुसार बरूवाबाग गांव में कई स्टोन क्रेशर लगे हैं जिन्होंने अपने वाहनों के आवागमन के लिए बैगुल नदी पर अस्थाई पुल बना दिया है। लेकिन इस पुल में प्रयुक्त किये पाइप छोटे हैं। पहाड़ में वर्षा होने के बाद बैगुल नदी में पानी बढ़ा तो पानी में बहकर आए पेड़ कूड़ा करकट आदि इस अस्थाई पुल में फंस गए। जिससे नदी का पानी अवरूद्ध हो गया। नदी के पानी से निकटवर्ती गांव जलमग्न हो गए हैं। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर आस पास की खेती वाली भूमि पर बहने लगा। जिससे इलाके के कृषकों की उपजाऊ भूमि नष्ट हो गई। साथ ही इस क्षेत्र में लगी किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई। जिससे ग्रामीण में रोष फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह कंबोज के माध्यम से इसकी शिकायत तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी की। जिस पर तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार ने कहा कि स्टोन क्रेशरों को नोटिस भेजे जाएंगे। इधर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह कंबोज आदि ने प्रशासन से इस अस्थाई पुल को तुंरत ही हटाने की मांग की है। ग्रामीणों कहा कि अस्थाई पुल के स्थान पर रपटे बनाएं जाए ताकि नदी का पानी अवरूद्ध न हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को न माना गया तो वे आदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर ए बी पी के सह संयोजक हरजीत सिंह कंबोज, पूर्व प्रधान किशन कंबोज हीरा सिंह, हरीश सिंह कंबोज शेरा सिंह व कानूनगो आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments