HomeNationalराखी सावंत मुंबई पुलिस की हिरासत में, इस एक्ट्रेस ने कराया था...

राखी सावंत मुंबई पुलिस की हिरासत में, इस एक्ट्रेस ने कराया था केस दर्ज

Rakhi Sawant Detained| बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल राखी को एक एक्ट्रेस के द्वारा दर्ज कराए गए केस के मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।

ADVERTISEMENTSAd

राखी सावंत को पुलिस ने हिरासत में लिया

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने Rakhi Sawant को एक अन्य एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर वीडियो लिंक और तस्वीरों को कथित रूप से सर्कुलेट करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। राखी सावंत के खिलाफ महिला एक्ट्रेस ने केस दर्ज कराया था।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी को लेकर की थी पोस्ट

इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। शर्लिन ने पोस्ट में लिखा है, “ ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया। कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

क्या है मामला?

बिग बॉस सीजन 16 में साजिद खान के लिए जाने पर शर्लिन चोपड़ा ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं का शोषण करने वाले साजिद खान को शो में नहीं रखना चाहिए। वे साजिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने भी गई थीं। वहीं बाद में राखी सावंत साजिद खान के सपोर्ट में उतरी थीं और उन्होंने शर्लिन के सभी आरोपों को गलत बताया था। इस दौरान पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी ने शर्लिन के खिलाफ काफी कुछ बोला था। इसी को लेकर शर्लिन ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं राखी ने भी नवंबर में मुंबई की ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।

हल्द्वानी : आर्मी के CSD का फर्जी टैग लगाकर शराब कारोबार, 102 पेटी के साथ 1 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments