HomeBreaking Newsब्रेकिंग : रुद्रपुर शहर में युवक ने की दो भाइयों पर दिनदहाड़े...

ब्रेकिंग : रुद्रपुर शहर में युवक ने की दो भाइयों पर दिनदहाड़े फायरिंग

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| यहां शहर में दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। एक युवक ने दो भाइयों पर गोली चला दी। गनीमत रही कि हादसे में दोनों भाई बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटा जांच शुरू कर दी हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रुद्रपुर शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। मोनू के मुताबिक, मलिक कॉलोनी में कपूर चौराहे के पास एक बुलेट सवार युवक उनका पीछा करते हुए आया।

कुछ देर बाद युवक ने अपनी बुलेट मोनू की बाइक के आगे लगा दी और उसे गाली- गलौज करने लगा। मोनू ने जब विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और उस पर फायर कर दी। इत्तेफाक से गोली मोनू की बाइक की हेडलाइट में लग गई। इसके बावजूद युवक ने अपनी कमर से दूसरा तमंचा निकाला और फिर फायर किया, लेकिन यह फायर मिस हो गया।

तब तक वहां शोर-शराबा होने लगा तो युवक बुलेट लेकर फरार हो गया। इधर मोनू ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

31st फर्स्ट की रात दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments