HomeUttarakhandBageshwarदु:खद : डिस ठीक करने छत पर चढ़े जवान की गिरकर दर्दनाक...

दु:खद : डिस ठीक करने छत पर चढ़े जवान की गिरकर दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: थर्टी फर्स्ट की रात पुलिस महकमे के लिए बेहद दु:खद खबर लेकर आई। छत पर टीवी का डिस ठीक करते समय एक जवान गिर गया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, किंतु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के मासी क्षेत्र के ग्राम तया सुरना निवासी था।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस लाइन मालता में तैनात 36 वर्षीय जवान आनंद सिंह बिष्ट पुत्र भगवत सिंह बिष्ट की छत से गिर कर दर्दनाक मौत हो गई है। वह थर्टी फर्स्ट की रात छत पर जाकर डिस ठीक कर रहे थे। उनका पैर डिस के वायर में उलझ गया और वह गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। जवान उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद गांव भेजा जाएगा। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अल्मोड़ा जनपद के मासी क्षेत्र के गांव तया सुरना निवासी स्व. आनन्द सिंह बिष्ट पुत्र भगवत सिंह बिष्ट वर्ष 2007 बैच के भर्ती थे और वर्तमान में पुलिस लाइन जनपद बागेश्वर में नियुक्त थे।

आज आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव भेजा गया।

पुलिस परिवार ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दु:ख जताया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को असहनीय दुख का सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

  • अल्मोड़ा में आपदा की 6 जगह रिहर्सल

    बादल फटने, बस पलटने और भूस्खलन से मची तबाही, तो संकटमोचक बनीं आपदा तंत्र की टीमें

  • ADM न्यायालय ने 18 वाद निपटाए, 24 लाख से ज्यादा की पेनाल्टी ठोकी

    अल्मोड़ा में स्टाम्प चोरी पर शिकंजा: ADM न्यायालय ने 18 वाद निपटाए, 24 लाख से ज्यादा की पेनाल्टी ठोकी

  • सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

    डाक्टरों के तबादलों के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

  • श्रावणी मेला-2026: श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की आस

    श्रावणी मेला-2026: श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की आस, सुविधा-सुरक्षा के इंतजाम खास

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments