HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : चरस के साथ सत्यम मिस्त्री गिरफ्तार

लालकुआं ब्रेकिंग : चरस के साथ सत्यम मिस्त्री गिरफ्तार

लालकुआं| कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले को तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद की है, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित सत्यम मिस्त्री पश्चिमी राजीव नगर बिंदुखत्ता का रहने वाला है वह क्षेत्र में लम्बे समय से चरस की तस्करी कर रहा था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपित सत्यम मिस्त्री पुत्र सुधांशु मिस्त्री निवासी पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता को दो किलोमीटर वीआईपी स्थित रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 115 ग्राम चरस बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा बरामद चरस को उसने कहा से मंगाया था इसकी छानबीन की जा रही है।

इधर कोतवाल डीआर वर्मा का कहना है कि चरस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सत्यम मिस्त्री से उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं, आरोपित सत्यम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश किया जायेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलंवत कंबोज, कांस्टेबल तरूण मेहता, सुखपाल सिंह, सुरेश प्रसाद मौजूद रहे।

अल्मोड़ा से इन रूटों पर इस समय पर चलती हैं केमू बसें, जानिये पूरी समय सारिणी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments