HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: अनुशासित दल भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान—भौर्याल

Bageshwar: अनुशासित दल भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान—भौर्याल

— भाजपा के नये पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा जिला कार्यालय मंडलसेरा में नए पदाधिकारियों का आज स्वागत किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित हुआ। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल ने कहा कि भाजपा अनुशासित दल है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। आगामी चुनावों में नए पदाधिकारियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी जानी जाती है।

चमोली जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट होंगे। उन्होंने और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पेयजल, बिजली आदि समस्याओं का हल कर रही है। जिस गांव में सड़क नहीं है। वहां सड़क पहुंच रही है। पानी और बिजली प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण व संचालन महामंत्री संजय परिहार व घनश्याम जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महामंत्री संजय, घनश्याम, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जीवंती कांडपाल, चंपा आर्य, खड़क टंगड़िया, गणेश सुरकाली, आनंद धपोला, आशा फुलारा, गोविंद कोरंगा, प्रकाश साह, राजेंद्र राठौर, दयाल कांडपाल, डा. राजेंद्र परिहार, दीपा आर्या, जगदीश चंद्र आर्य आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, रघुवीर दफौटी, रमेश तिवारी, हरीश रावल, महेश नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments