HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, पिकप चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, पिकप चालक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले की सोमेश्वर थाना पुलिस ने गत रात्रि 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जो पिकप में तस्करी की जा रही थी। मामले में पिकप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामला ये था कि थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ रात्रि चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रनमन ककराड़ बैण्ड पर वाहन संख्या UK-01 CA-0397 पिकप को रोककर चेक किया, तो चालक प्रकाश राम पुत्र देव राम, निवासी ग्राम रेतीधार, पो मनान, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसमें 36 बोतल, 264 अद्धे व 833 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड अंग्रेजी शराब शामिल है। बरामद शराब की कीमत 2.35 लाख रुपये आंकी गई है। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार करते पिकप को सीज कर लिया और चालक के खिलाफ थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी ने बताया कि आरोपी शराब कोसी से सोमेश्वर की ओर ला रहा था, जिसे आसपास के गावों में बेचना चाहता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी व वीरेन्द्र चंद, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, अरविन्द कुमार व चालक सूरज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments