HomeUttarakhandNainitalनैनीताल की हसीन वादियों में मुंबई की महिला हुई आउट ऑफ कंट्रोल

नैनीताल की हसीन वादियों में मुंबई की महिला हुई आउट ऑफ कंट्रोल

Nainital Update| नैनीताल की हसीन वादियों में मुंबई की महिला आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और उसने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। शराब के नशे में उसने हंगामा करते हुए एक युवक के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने उसे बस में बैठाकर सख्त चेतावनी देते हुए गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, शुक्रवार शाम छह बजे के करीब तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर मुंबई से अपने पति के साथ आई महिला शराब के नशे में गालीगलौज कर रही थी। वह राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लगी। जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। उसने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। वह किसी तरह भाग निकला। महिला का पति भी नशे में था।

बताया गया कि इस दौरान किसी ने उसके हाथ से शराब का पव्वा छीन लिया तो वह भी भड़क उठा। सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति को सख्त हिदायत दी कि वह उसे ले जाए। महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई।

उत्तराखंड : यूपी में सर तन से जुदा, उत्तराखंड में जिंदा होकर मिलने का वादा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments