HomeCrimeअयोध्या न्यूज : लॉकडाउन में विद्यालय में निर्माण पड़ा महंगा, मैनेजर सहित...

अयोध्या न्यूज : लॉकडाउन में विद्यालय में निर्माण पड़ा महंगा, मैनेजर सहित 9 गिरफ्तार

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सत्तीचौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगापुर के मजरे बदन का पुरवा स्थित विद्यालय भवानी बक्श इण्टर कालेज के प्रबंधक नान्हूराम को लॉकडाउन के दौरान मिस्त्री व लेबर लगाकर निर्माण कार्य कराना महंगा पड़ गया।सूचना मिलते ही सत्तीचौरा चौकी इंचार्ज राम अवतार राम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बन्द करवाते हुये नौ लोगों को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही की है।इस बारे में चौकी प्रभारी सत्तीचौरा राम अवतार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि विद्यालय के प्रबंधक एक दर्जन मजदूरों को लगाकर विद्यालय के छत पर निर्माण करा रहा है।मौके पर पहुंचने पर मामला सही पाया गया।जिस पर प्रबंधक नान्हूराम सहित नौ मजदूरों पर महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 188के तहत नोटिस जारी की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments