HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के मेधावी : यूनिवर्सल कान्वेंट में स्पर्श और अंजलि ने संयुक्त...

हल्द्वानी के मेधावी : यूनिवर्सल कान्वेंट में स्पर्श और अंजलि ने संयुक्त रूप से किया स्कूल टॉप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। यूनिर्वसल कान्वेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का दसवीं कक्षा का रिजल्ट शत प्र​तिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान पर 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्पर्श बिष्ट व अंजलि पपनोई ने संयुक्त रूप से विद्यालय टॉप किया। गौरव ने 95.2, मनीष ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य छात्रों में शालिनी जोशी ने 94.6,हर्षिता जलाल ने 94.4, प्रियंका ने94.2, गुंजन धनवाल ने 94.2, ​हर्षित पोखरियाल 93.2 प्रतिशत व उदय तिवारी, प्रियंका शर्मा और वंशिका जोशी ने 93, अभिषेक सिंह कनवाल ने 92.8, सूरज सिंह दोशाद ने 92.6, मेघा कपकोटी और सूरज सिंह ने 92.2, पायल पांडे व दामिनी तिवारी ने 91.6, याशी जोशी ने 91, रविंद्र भंगारी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्रापत कर विद्यालय को नाम चमकाया।

दसवीं में कुल 125 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार जोशी, प्रधानाचार्य मंजू जोशी व समस्त स्टाफ ने छात्रों एवं अभिभावकों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य पीडी पलरिया,कंचन पंत, डीसी तिवारी, एनसी तिवारी, इंदू व मंजीत उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments