HomeUttarakhandAlmoraसड़क पर घूम रहे व्यक्ति को जंगल उठा ले गया बाघ (Tiger),...

सड़क पर घूम रहे व्यक्ति को जंगल उठा ले गया बाघ (Tiger), शव बरामद

ADVERTISEMENTS

Tiger Attack : रामनगर/मोहान। यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व (Corbett Tiger Reserve)से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग में धनगढ़ी के पास बाघ (Tiger) ने एक व्यक्ति पर हमला किया और उसे जंगल उठा ले गया। आज मंगलवार को उसका शत-विक्षत शव बरामद हुआ है। वन विभाग व पुलिस प्रशासन ने आम जनता से टाइगर के भावी हमलों को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस सोमवार सुबह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मोहान चौकी के आस-पास घूमता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जंगल के आस-पास नहीं घूमने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद वह यहां-वहां भटकता रहा। गत दिवस सोमवार को करीब 05 बजे अचानक वह व्यक्ति लापता हो गया। शाम 6 बजे के करीब लोगों ने उसके कपड़े धनगढ़ी से करीब एक किमी दूर देखे। जिसके बाद से लोगों को अनहोनी की आशंका प्रबल हो गई थी।

नागरिकों ने मामले की सूचना विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। आज मंगलवार को सुबह उसका शत-विक्षत शव हाइवे से 100 मीटर भीतर जंगल में बरामद हुआ। मृतक एक अंजान विक्षिप्त व्यक्ति बताया जा रहा है। कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के अनुसार विभागों की संयुक्त टीमों ने रात से ही कांबिंग शुरू कर दी थी। आज मंगलवार सुबह लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बाघ ने उसके शरीर का काफी हिस्सा खा लिया है। उन्होंने बताया कि सुबह 09 बजे यह शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के नजदीक पड़ा मिला।

उल्लेखनीय है कि रामनगर और अल्मोड़ा जनपद के निकटवर्ती मोहान, धनगढ़ी आदि में काफी समय से बाघों का आतंक छाया हुआ है। इससे पूर्व भी बाघ कई लोगों की जान ले चुका है। इधर चर्चा है कि इंसानों को अपना शिकार बनाने वाला बाघ अब नरभक्षी हो चुका है। अतएव आम जन को बहुत सावधान रहना चाहिए। इधर वन विभाग ने भी स्थानीय नागरिकों से अंधेरा गहराने पर अकेले जंगल के आस-पास नहीं जाने की हिदायत दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments