HomeUttarakhandAlmoraAlmora: जल स्रोत बचाने को सभी से आगे आने का आह्वान

Almora: जल स्रोत बचाने को सभी से आगे आने का आह्वान

ADVERTISEMENTS

— राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में दो दिनी कार्यशाला संपन्न

— जागरूकता रैली भी निकाली और 10 विद्यालयों की प्रतियोगिताएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर देहरादून के सहयोग से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई है। इसमें जल स्रोतों के पुनर्जनन एवं संवर्धन के उपायों पर व्यापक चर्चा हुई और कार्यशाला के जरिये जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। समापन दिवस पर आज हवालबाग से क्षेत्र के उडियारी गांव तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके बाद उडियारी नौले की सफाई की गई।

कार्यशाला के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत शामिल हुए और उन्होंने जल संरक्षण की शुरुआत स्वयं से करने पर जोर देते हुए भूमिगत जल, नौलों, धारों को संरक्षित के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी नौले के पुनर्जनन के लिए राइंका हवालबाग एवं विवेकानंद कृषि संस्थान भविष्य में मिलकर प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारतीय ने जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न विकासखंडों में जल की उपलब्धता को आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एससी आर्या ने जल के महत्व को जलचक्र के माध्यम से समझाया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पीएस जंगपांगी ने छात्र—छात्राओं को अपने क्षेत्र के जल स्रोतों के रखरखाव को प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा जल स्रोतों के महत्व को देखते हुए यह कार्यशाला आयोजन में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कार्यशाला में आए जल संरक्षण के उपायों पर अमल करके जल स्रोतों को बचाने के लिए सभी आगे आने का आह्वान किया और ग्रामवासियों को उडियारी नौले के ऊपर के खेतों में चाल, खाल, खंती बनाने को प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने कार्यशाला से प्राप्त सुझावों को कार्यरूप में परिणित करने की जरूरत बताई। इस उपलक्ष्य में विकासखंड के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर, मॉडल व निबंध प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपिका मेहरा प्रथम, हर्षिता सोनल द्वितीय व मानसी तृतीय और सीनियर वर्ग में किरण बिष्ट प्रथम, महिमा जोशी द्वितीय, निकिता आर्या तृतीय स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सौरव कुमार, रश्मि भारती व कमला तिवारी और सीनियर वर्ग में आदर्श कुमार/ अमन चौहान, गौरव नेगी व हिमांशु भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निबंध में जूनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, महक नेगी द्वितीय व मानसी रावत तृतीय तथा सीनियर वर्ग में कंचन रानी प्रथम, निशा पांडेय द्वितीय व रिया बिष्ट तृतीय रही जबकि पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवानी पांडे पहले, ज्योति बिष्ट दूसरे व हिमानी लोहनी तीसरे नंबर पर रही।

कार्यशाला में उपस्थिति

कार्यशाला में राजेश बिष्ट, डॉ. दीप प्रकाश जोशी, डॉ. दीपेश टम्टा, डॉ. हेम चंद्र तिवारी, डॉ. ललित जलाल, नवनीत कुमार पांडे, संजय कुमार पांडे, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, भगवत बगडवाल, बीएल यादव, धन सिंह धौनी, कमलेश जोशी, भावना वर्मा, मोनिका जोशी, सुमन पाठक, नवीन वर्मा व संजय मेहता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला के समन्वयक प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments