HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: अराजकों ने मंदिर भी नहीं छोड़ा, दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये

Bageshwar: अराजकों ने मंदिर भी नहीं छोड़ा, दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की कांडा तहसील के झाकरा गांव स्थित हरज्यू मंदिर में अराजक तत्वों ने मंदिर के दानपात्र से हजारों रुपये की राशि उड़ा ली है। ग्राम प्रधान तनुजा देवी ने घटना की जानकारी कांडा पुलिस को दी है। मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सजा देने की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में झाकरा की ग्राम प्रधान देवकी देवी ने बताया कि उनके गांव में एक साल पहले हरज्यू का मंदिर का निर्माण हुआ। इसके रंग-रोगन के लिए लोग धनाराशि दान दे रहे थे। इस राशि को मंदिर के दानपात्र में लोग डाल रहे थे। करीब 21 हजार की धनराशि जमा हो गई थी।

सोमवार की रात अराजक तत्वों ने दात्रपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि पार कर ली है। उन्होंने मामले की जांच कर घटना को अंजाम देने वालों को सलाखों के पीछे भिजवाने तथा चोरी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पूर्व प्रधान गिरीश जोशी ने कहा कि पहाड़ के मंदिरों में भी अब चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। पुलिस से बाहरी लोगों का सत्यापन कराने तथा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की भी जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments