HomeUttarakhandNainitalकाशीपुर में मिला हल्द्वानी के युवक का शव, शादी में शामिल होने...

काशीपुर में मिला हल्द्वानी के युवक का शव, शादी में शामिल होने आया था धीरज

ADVERTISEMENTS

काशीपुर| उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में हल्द्वानी के युवक का कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के कटघरिया निवासी 25 वर्षीय धीरज बिष्ट पुत्र स्व. पान सिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव ऑल्टो कार में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने लामाचौड़ में शराब पी थी। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में ऑल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। तीन युवक हल्द्वानी से कार द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में उन्होंने बियर पी रखी थी। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड : दूल्हे को छोड़ बहन संग हनीमून मनाने विदेश गई दुल्हन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments