HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: प्राइवेट कार चालक गिरफ्तार, कार सीज

Almora Breaking: प्राइवेट कार चालक गिरफ्तार, कार सीज

ADVERTISEMENTS

— नशे में चूर होकर रैश ड्राइविंग करता बुलेट चालक भी दबोचा

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां दो अलग—अलग मामलों में एक प्राइवेट कार चालक और एक बुलेट चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही कार व बुलेट दोनों को ही सीज कर​ लिया।

पहले मामले में यहां इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत ने चेकिंग के दौरान लोधिया के पास पाया कि नैनीताल से अल्मोड़ा को एक बारात में आ रही प्राइवेट कार संख्या UK 04AF 7369 में 5 सवारियां बैठी थीं और इसके अलावा कार चालक राजेंद्र सिंह जीना निवासी मौना नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इस पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को सीज कर दिया। कार में बैठी सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भिजवाया गया।

दूसरे मामले में चेकिंग के दौरान ही केमू स्टेशन अल्मोड़ा के पास एक बुलेट मोटर साइकिल संख्या UK 04V 0997 के चालक चिरंजीव पांडे, निवासी मुखानी जजफार्म, हल्द्वानी जिला नैनीताल को नशे में धुत होकर रैश ड्राइविंग करते पकड़ा। इस कारण उसे भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसकी बुलेट को सीज कर दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments