HomeUttarakhandAlmoraLeopard Attack : बुजुर्ग को तेंदुवे ने बनाया निवाला, शव बरामद

Leopard Attack : बुजुर्ग को तेंदुवे ने बनाया निवाला, शव बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Leopard Attack : यहां जनपद के दैना गांव में एक बुजुर्ग को तेंदुवे (leopard) ने अपना निवाला बना लिया है। उनका क्षत-विक्षत शव घर से करीब एक किमी दूर बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट ब्लॉक के कालीगाढ़ पट्टी की कुंवाली घाटी के दैना गांव निवासी मोहन राम (उम्र 65 साल) पुत्र स्व. प्रेमराम गत दिवस पशुओं को चराने जंगल गये थे। इस बीच घात लगाकर एक तेंदुवा उन पर झपट पड़ा। जिसके बाद वह मोहन राम को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। मोहन राम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी ढूंढ-खोज शुरू की। घटना के करीब 18 घंटे बाद बुजुर्ग का शव आज बुधवार सुबह करीब 08 बजे एक झाड़ी में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। ज्ञात रहे कि यहां गुलदार का जबरदस्त आतंक है गत दिनों भी एक महिला व उसके पुत्र सहित तीन लोगों को तेंदुवे ने घायल कर दिया था।

बता दें कि यह इलाका द्वाराहाट ब्लॉक के कालीगाढ़ पट्टी की कुंवाली घाटी में आता है। आए दिन यहां तेंदुवा पालतू मवेशियों और इंसानों पर भी झपट रहा है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर वन महकमे से टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तेंदुवे को नरभक्षी घोषित कर शिकारी को बुलवाने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments