Breaking NewsDehradunHaridwarUttarakhand

Uttarakhand : ट्रांसपोर्टरों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, थमे वाहनों के चक्के, यात्री परेशान

ऋषिकेश/देहरादून| आज मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों के प्रदेशव्यापी चक्का-जाम का मिलाजुला असर दिख रहा है। आज संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ स्वैच्छिक चक्का जाम का ऐलान किया गया है।

देहरादून और ऋषिकेश में चक्‍का जाम का मिलाजुला असर देखा गया। वहीं टैक्‍सी और तिपहिया वाहनों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां टैक्सी, मैक्सी और तिपहिया सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। पर्वतीय क्षेत्र में संचालित होने वाली बस सेवाएं जारी रहीं। बड़ी संख्या में वाहन चालक और स्वामी विधानसभा घेराव के लिए यहां से राजधानी देहरादून के लिए रवाना हुए।

वाहनों का चक्का जाम और विधानसभा घेराव का निर्णय

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर राज्य परिवहन प्राधिकरण के संबंधित आदेश के खिलाफ मंगलवार को वाहनों का चक्का जाम और विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया था। ऋषिकेश क्षेत्र में गढ़वाल मंडल के विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली बस सेवाएं इस चक्का जाम में शामिल नहीं है। टैक्सी और मैक्सी सेवाएं बंद रखी गई हैं।

विक्रम और ऑटो सेवाएं भी बंद हैं। चारधाम यात्रा बस अड्डे से वाहन स्वामी और चालकों ने विधानसभा घेराव के लिए देहरादून के लिए कूच किया। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में तिपहिया सेवाएं बंद होने से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधानसभा घेराव की चेतावनी
वहीं दून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की व विकासनगर में डीजल चालित आटो-विक्रम पर प्रतिबंध के विरोध में वाहन संचालकों ने 29 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है।

Heart Attack In Winter : ठंड के सीजन में हार्ट अटैक के खतरे से बचें, बरतें यह सावधानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub