HomeUttarakhandAlmoraकुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नामकरण पूर्व सीएम पं. एनडी तिवारी के नाम...

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नामकरण पूर्व सीएम पं. एनडी तिवारी के नाम पर करने की मांग

✒️ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सिनेट सदस्य एडवोकेट केवल सती ने सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सिनेट सदस्य एडवोकेट केवल सती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पं. नारायणदत्त तिवारी के नाम पर करने की मांग की है।

उन्होंने सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड की तीन महान विभूति पं. गोविन्द बल्लभ पंत, स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा एवं पं. नारायण दत्त तिवारी ये तीनों ही उ.प्र. जैसे विशाल राज्य के मुख्य मंत्री रहे। पं. गोविन्द बल्लभ पंत के नाम पर पंतनगर कृषि वि.वि. है तथा स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा के नाम पर गढ़‌वाल वि. विद्यालय है। अतएव कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम स्व.पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर होना सभी के लिए गर्व की बात होगी।

सती ने कहा कि वह इस बात के लिए सीएम के आभारी हैं कि उन्होंने पं. एन.डी. तिवारी के नाम पर सिडकुल का नामाकरण किया। यह सीएम का उनके प्रति आदर व सम्मान प्रकट करता है। सती ने आग्रह किया कि पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम से कु.वि० विद्यालय नैनीताल का नाम रख कर वे सभी की भावनाओं का आदर करते हुए पं. तिवारी को सम्मान प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments