HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में ऐतिहासिक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का होगा पुर्ननिर्माण

अल्मोड़ा में ऐतिहासिक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का होगा पुर्ननिर्माण

ADVERTISEMENTS

✒️ भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर सीएम ने की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रबल मांग पर अल्मोड़ा नगर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला के पुर्ननिर्माण की घोषणा कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके व अन्य घोषणाओं के लिए सीएम का आभार जताया है।

गत दिवस भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक ली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में कार्यकर्ता द्वारा नगर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त मुंशी हरिप्रसाद धर्मशाला के पुनर्निर्माण के संदर्भ में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा एक महान समाज सुधारक व समतामूलक समाज के पुरोधा रहे हैं। अल्मोड़ा नगर में उनकी याद में बनाई गई धर्मशाला पूर्व में समाज के गरीब व कमजोर तबकों को आश्रय देने का काम करती थी, परंतु काफी प्रयासों के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस विषय को मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रमुखता से रखा।

इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके पुनर्निर्माण पर सहमति व्यक्त करते हुए इसकी घोषणा कर दी। इसके लिए नगर मंडल ने मुख्यमंत्री व सांसद अजय टम्टा का विशेष आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पाताल बाजार व महिला अस्पताल के पुनर्निर्माण की घोषणा के लिए भी उनका आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, नगर महामंत्री संजय साह, सभासद अमित साह मोनू, सभासद अर्जुन बिष्ट, सभासद दीपक वर्मा, सभासद नगर मंत्री दीप्ति सोनकर, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, धर्मवीर आर्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलमान अंसारी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, कृष्ण बहादुर सिंह, माया जोशी, बीना नयाल, रमेश मेर, करन टम्टा, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments